आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 सितंबर तक करें अप्लाई

Sandesh Wahak Digital Desk: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन 10 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

सीएस दिसंबर 2025 की परीक्षाएं 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित होंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 26 अगस्त 2025
  • बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख: 25 सितंबर 2025
  • लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख: 10 अक्टूबर 2025

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर “ICSI CS December 2025” परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
  • 10+2 एडमिट कार्ड/मार्कशीट (यदि आप उपस्थित होने वाले हैं)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • वैलिड आईडी प्रूफ

परीक्षा शुल्क

  • एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम: ₹1500 प्रति ग्रुप
  • प्रोफेशनल प्रोग्राम: ₹1800 प्रति मॉड्यूल/ग्रुप
  • लेट फीस: ₹250
  • सेंटर/मॉड्यूल/मीडियम/ऑप्शनल सब्जेक्ट बदलने पर: ₹250 प्रति बदलाव

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Also Read: CBI ने एक लाख की रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.