UP News: नकली दवा कांड का खुलासा, STF ने हिमांशु अग्रवाल को पकड़ा, 1 करोड़ कैश बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। स्पेशल टास्क फोर्स और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आगरा के हे-मां मेडिको एजेंसी के मालिक हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक करोड़ रुपये कैश और भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुई हैं।

क्या मिला?

  • 1 करोड़ रुपये नगद (500-500 के 200 बंडल)
  • 76,370 पत्ते नकली दवाइयों के (बाजार मूल्य करीब 2.92 करोड़ रुपये)
  • SUN Pharma की Rosuvas, Sanofi India की Allegra समेत कई कंपनियों की नकली दवाइयां
  • एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और एजेंसी का टेम्पो

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आगरा में बड़े पैमाने पर काउंटरफिट (नकली) दवाओं का कारोबार चल रहा है। छापेमारी में जब कंपनी के प्रतिनिधियों ने जांच की तो यह सामने आया कि बरामद दवाइयां कंपनियों द्वारा बनाई ही नहीं गई थीं। छापेमारी के दौरान आरोपी हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को 1 करोड़ रुपये रिश्वत देकर जांच रोकने और खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और कैश बरामद कर लिया।

आरोपी का नेटवर्क

पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि वह चेन्नई, पांडिचेरी और अन्य राज्यों से नकली दवाओं की सप्लाई करता था। उसकी कई अन्य मेडिकल एजेंसियां भी हैं। आरोपी पर पहले भी इनकम टैक्स, जीएसटी और कस्टम की जांच हो चुकी है।

मुकदमे दर्ज

  • रिश्वत मामले में थाना कोतवाली, आगरा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज।
  • नकली दवाइयों के कारोबार में थाना कोतवाली और थाना एमएम गेट, आगरा में अलग-अलग केस दर्ज।
  • एसटीएफ का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है।

Also Read: Lucknow News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, 3 चोरी की स्कूटी भी बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.