CM योगी का बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगों को भी मिलेगा स्टाम्प शुल्क में छूट

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महिलाओं की तर्ज पर अब भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों को भी स्टाम्प शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। यह निर्णय उन्होंने गुरुवार को स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लिया।

फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, सिंगल विंडो से होगा काम

मुख्यमंत्री ने विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए कि ₹20,000 से अधिक के सभी निबंधन शुल्क के लिए अब पूरे प्रदेश में ई-भुगतान अनिवार्य होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए जल्द ही आधार प्रमाणीकरण की सुविधा शुरू की जाएगी। प्राधिकरण के आवंटियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से ई-पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। 10 साल तक की अवधि वाले छोटे और मध्यम वर्ग के किराएनामों पर भी स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट देने पर विचार किया जा रहा है। विभाग में खाली पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिजिटाइजेशन में बड़ी प्रगति

बैठक में बताया गया कि साल 2002 से 2017 तक के 99% पंजीकृत दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इसके अलावा, वर्तमान में 98% से अधिक निबंधन कार्य ई-स्टाम्प के ज़रिए हो रहे हैं। उप-पंजीकरण कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

Also Read: Gonda News: नवाबगंज थानाध्यक्ष के लिए मायने नहीं रखता अदालत का आदेश!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.