तमन्ना भाटिया की नई वेब सीरीज डू यू वाना पार्टनर का ट्रेलर रिलीज, दो दोस्तों की मजेदार कहानी
Sandesh Wahak Digital Desk: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी अगली फिल्म के बजाय एक नई वेब सीरीज के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें तमन्ना के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी मुख्य भूमिका में हैं।
सीरीज की कहानी दो दोस्तों, शिखा (तमन्ना भाटिया) और अनाहिता (डायना पेंटी) के बारे में है, जो अपनी नौकरी से ऊब चुकी हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। उन्हें अपना खुद का बीयर ब्रांड लॉन्च करने का एक बेहतरीन आइडिया आता है, लेकिन इसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत है।
निवेशकों की तलाश में, वे एक महिला गैंगस्टर (श्वेता तिवारी) और बाद में एक माफिया के चंगुल में फंस जाती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों इन मुश्किलों से बचकर अपना ब्रांड लॉन्च कर पाती हैं या नहीं।
कब होगी रिलीज
यह सीरीज करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इसमें तमन्ना और डायना के साथ जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी और रणविजय सिंह जैसे कई जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि यह सीरीज दोस्ती, संघर्ष और सपनों को पूरा करने के साहस की कहानी है। ‘डू यू वाना पार्टनर’ का निर्देशन कॉलिन डी’ कुन्हा ने किया है और यह 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।
Also Read: गुजरात बिटकॉइन घोटाला: पूर्व बीजेपी विधायक समेत 16 को आजीवन कारावास की सज़ा

