मोदी सरकार का जनता को बड़ा तोहफा, कई जरूरी चीजों पर GST 0%, टैक्स स्लैब भी हुए कम
जीएसटी परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, दूध, रोटी और जीवन रक्षक दवाएं हुईं टैक्स-फ्री
Sandesh Wahak Digital Desk: आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए मोदी सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में कई ज़रूरी वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाला जीएसटी (GST) पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा, टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के लिए 12% और 28% के टैक्स स्लैब भी हटा दिए गए हैं।
इन वस्तुओं पर अब नहीं लगेगा GST
यह कदम सीधे तौर पर लोगों की जेब पर असर डालेगा, क्योंकि अब ये चीजें सस्ती हो जाएंगी:
डेयरी उत्पाद: अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध, पनीर और छेना। पहले इन पर 5% जीएसटी लगता था।
भारतीय रोटियां: रोटी और चपाती।
स्वास्थ्य सेवाएँ: जीवन रक्षक दवाएं और व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पॉलिसियाँ।
शिक्षा और स्टेशनरी: नोटबुक, पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र, नक्शे, चार्ट और ग्लोब जैसे आइटम्स।
जीएसटी सिस्टम हुआ और भी सरल
जीएसटी परिषद ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब ज़्यादातर वस्तुएं केवल 5% या 18% के स्लैब में ही आएंगी। इस बदलाव से उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों को फायदा होगा और टैक्स सिस्टम ज़्यादा पारदर्शी बनेगा।
इसके अलावा, निर्यातकों के लिए रिफंड प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब रिफंड केवल सात दिन में पूरा होगा, जिससे निर्यातकों पर नकदी का दबाव कम होगा और भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
Also Read: Barabanki News: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी को मिली LLB की मान्यता, BCI ने जारी किए आदेश

