नेपाल में बिगड़े हालात के बीच सिद्धार्थनगर पुलिस अलर्ट, SP ने किया सीमा का निरीक्षण
Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा ककरहवा का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
एसपी डॉ. महाजन ने कहा नेपाल के हालात बेकाबू हैं। हमें अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना होगा। नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) के जवानों के साथ बैठक की। इस दौरान आपसी तालमेल बढ़ाने, सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने और बॉर्डर के इलाकों में शांति बनाए रखने पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर विश्वजीत शौर्ययान और अन्य पुलिस व एसएसबी अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नेपाल के प्रदर्शनों का असर भारत में न पड़े और सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Lucknow News: इंटीग्रल इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं का उतरवाया गया बुर्का, मना करने पर की पिटाई

