Kanpur News: ईन्धाना गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद, प्रधान पर जबरन कार्य कराने का आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: कानपुर नगर के ब्लॉक शिवराजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत निवदा सूजन के गांव ईन्धाना में नाली निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
गांव की निवासी राजरानी राजपूत पत्नी लक्ष्मीनारायण, ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान जगत सिंह यादव द्वारा जबरन, दबंगई के बल पर उनके गिरे हुए मकान के पास नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
राजरानी के अनुसार, यह निर्माण कार्य उनकी निजी भूमि से होकर जबरदस्ती कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौके पर पैमाइश कर कार्य रोकने का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन, पंचायत सचिव तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारी प्रधान के साथ मिले हुए हैं।

मामला थाना शिवराजपुर, तहसील व विधानसभा बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर का है। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Also Read: लखनऊ में ‘ऑनर किलिंग’: जीजा की हत्या करने वाले साले गिरफ्तार, बहन की लव मैरिज से थे नाराज

