बिहार को PM मोदी ने दी 36,000 करोड़ की सौगात, बोले- जंगलराज को बिहार देगा जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार को 36,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के साथ ही उन्होंने कई और योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के विकास के लिए बिहार का विकास बहुत जरूरी है।

कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है। लेकिन, एनडीए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भारत में भारत का कानून ही चले। जो घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही पड़ेगा।

उन्होंने बिहार में विपक्ष पर ‘जंगलराज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता इस कुशासन से मुक्ति चाहती है और आने वाले चुनाव में विपक्ष को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा आरजेडी और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है, लेकिन अब एनडीए सरकार स्थिति बदल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर गरीबों को दिए हैं, और अब 3 करोड़ नए घर बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं रुकने वाला नहीं हूं।

Also Read: Agra में STF की बड़ी कार्रवाई, विदेशियों को ठगने वाले साइबर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.