PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर यूपी में विशेष आयोजन, 14 शहरों में ‘नमो मैराथन’ का आयोजन

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज, 17 सितंबर को पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में इस विशेष दिन पर कई भव्य आयोजन हो रहे हैं। लखनऊ सहित राज्य के 14 शहरों में ‘नमो मैराथन’ का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन और आम नागरिक भाग ले रहे हैं। इस मैराथन की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत’ रखी गई है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक बनाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इस मैराथन का उद्घाटन किया। यह आयोजन लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी और मथुरा जैसे प्रमुख शहरों में हो रहा है। हर शहर में लगभग 10,000 प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि वाराणसी में जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लोहता क्षेत्र स्थित शीतला चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई और “हैप्पी बर्थडे टू यू मोदी जी” के नारों के साथ पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। लगभग 500 बच्चों ने इस आयोजन में भाग लिया और रंग-बिरंगे पोस्टर व शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया।

वाराणसी नगर निगम भी इस मौके पर 111 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेगा, जिससे शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Also Read: यूपी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला, पूर्व विधायक, दो CMO पर करोड़ों के गबन का केस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.