पीएम मोदी ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से की बात, राष्ट्रीय दिवस की दी बधाई

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में पीएम मोदी ने हाल ही में नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में भारत के पूरे समर्थन की बात दोहराई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हाल की दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की बात दोहराई।

पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई भी दी। इससे पहले, सुशीला कार्की के नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने पर भी पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Also Read: Siddharthnagar News: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.