Lucknow News: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को अपने आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और सीवर से जुड़ी अपनी परेशानियां बताईं।

जनता की बातों को सुनने के बाद मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों को हल करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘बिना सहमति के न लगाएं बिजली के तार और पोल’

बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों पर खास तौर पर बोलते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी बिजली के तार या पोल लगाने से पहले जमीन मालिक की सहमति जरूर लें। उन्होंने साफ किया कि अगर पहले से सहमति ले ली जाए तो बाद में होने वाले विवादों से बचा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता को बेवजह परेशान न करें और उनकी समस्याओं को तय समय-सीमा में और बेहतर तरीके से हल करें।

 

Also Read: लखनऊ में बुलडोजर देख मचा हंगामा, अवैध कब्जा हटाने गई टीम का विरोध, महिलाएं छत पर चढ़ीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.