Ayodhya News: अब सड़कों पर दौड़ेंगी लंदन की डबल डेकर बसें, नवरात्र से होगा संचालन
Ayodhya News: अब अयोध्या की सड़कों पर भी लंदन जैसी डबल डेकर बसें चलती दिखाई देंगी। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
परिवहन मंत्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इन खास बसों को लंदन की तर्ज पर लाया गया है और एक बस की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। ये बसें न सिर्फ अयोध्या के परिवहन को आधुनिक बनाएंगी, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी एक नया अनुभव देंगी।
इसके अलावा, अयोध्या में एक आधुनिक बस अड्डे का निर्माण भी किया जा रहा है, जो हवाई अड्डे की तरह सभी सुविधाओं से लैस होगा। इस पहल से शहर में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे अयोध्या की पहचान एक विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में मजबूत होगी।
Also Read: Lucknow News: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

