पंजाब पुलिस ने 9 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्करों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क का खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में दो अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई है। यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में एक मुखबिर से मिली जानकारी काफी अहम रही। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क का सरगना जंडियाला गुरु का कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ हैप्पी जट्ट था। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे गिरोह को चलाता था।

पुलिस ने बताया कि तस्करों के खिलाफ छहराटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन और अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।

पंजाब पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि नशा तस्करी को खत्म करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया और तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पंजाब के युवाओं को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.