समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 34,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं भारत के समुद्री क्षेत्र से जुड़ी हैं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, यह कार्यक्रम भावनगर में हो रहा है, लेकिन यह पूरे भारत का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि आज भावनगर सिर्फ एक बहाना है, असली मकसद यह बताना है कि भारत समुद्र से समृद्धि की तरफ कैसे जाएगा।
प्रधानमंत्री ने भावनगर और गुजरात के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने हाल ही में अपने जन्मदिन पर देश और दुनिया से मिली शुभकामनाओं के लिए भी सभी का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया।
Also Read: ट्रंप के आदेश पर वेनेजुएला की नौका पर हमला, 3 की मौत

