Kannauj News: सिरफिरे आशिक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाफ एनकाउंटर के बाद बचाया गया प्रेमिका का बेटा

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के बेटे को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। यह ड्रामा करीब 8 घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने चार महीने पहले तीन बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात पर नाराज होकर महिला उसे छोड़कर चली गई। महिला के चले जाने से बौखलाए युवक ने उसे वापस लाने के लिए एक खतरनाक रास्ता चुना। उसने महिला के बेटे को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और उसे छोड़ने के लिए अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

आरोपी पुलिस के सामने लगातार खुद के सिर पर बंदूक रखकर धमकी देता रहा और बार-बार एक ही बात दोहराता रहा, अर्चना आ जाएगी, हम तभी जाएंगे… मुझे एक जवाब दे दे।

पुलिस ने घंटों उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी और बच्चे की जान को खतरा बढ़ता दिखा, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने का फैसला किया। आरोपी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका। पुलिस ने सफलता के साथ बच्चे को बचा लिया और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका की बेवफाई से नाराज था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

Also Read: Varanasi News: वकील-पुलिस विवाद गहराया, न्यायिक कार्य हुआ ठप, सपा MLC आशुतोष सिन्हा ने CM योगी को लिखा पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.