Lucknow News: SGPGI ने बढ़ाया गौरव, दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में 15 प्रोफेसर्स शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) ने एक बार फिर चिकित्सा और शोध के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 20 सितंबर 2025 को जारी की गई दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में SGPGI के 15 प्रोफेसरों ने जगह बनाई है। यह उपलब्धि संस्थान के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय हर साल दुनिया भर के शोधकर्ताओं के करियर डेटा और उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों का मूल्यांकन कर यह सूची जारी करता है।

ये हैं वे 15 प्रोफेसर, जिन्होंने संस्थान का नाम रोशन किया:

  1. प्रोफेसर पद्मश्री राधा के. धीमन (निदेशक, हेपटोलॉजी)
  2. प्रोफेसर बलराज मित्तल (सेवानिवृत्त, मेडिकल जेनेटिक्स)
  3. प्रोफेसर रमा देवी मित्तल (सेवानिवृत्त, यूरोलॉजी)
  4. प्रोफेसर राकेश अग्रवाल (विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
  5. प्रोफेसर अमिता अग्रवाल (विभागाध्यक्ष, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी)
  6. प्रोफेसर उदय चंद्र घोषाल (पूर्व विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
  7. प्रोफेसर जयंती कालिता (विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी)
  8. प्रोफेसर गौरव अग्रवाल (विभागाध्यक्ष, एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी)
  9. प्रोफेसर उज्जल पोद्दार (विभागाध्यक्ष, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
  10. प्रोफेसर अंशु श्रीवास्तव (पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
  11. प्रोफेसर नारायण प्रसाद (विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी)
  12. प्रोफेसर मोहन गुर्जर (क्रिटिकल केयर मेडिसिन)
  13. डॉ. प्रभाकर मिश्रा (अतिरिक्त प्रोफेसर, बायोस्टैटिस्टिक्स एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स)
  14. डॉ. दुर्गा प्रसन्ना मिश्रा (अतिरिक्त प्रोफेसर, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी)
  15. डॉ. रोहित सिन्हा (सहयोगी प्रोफेसर, एंडोक्रिनोलॉजी)

SGPGI के निदेशक डॉ. आर.के. धीमन ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ संस्थान के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि संस्थान बेहतरीन चिकित्सा सेवा देने के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Also Read: ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान: लोक बंधु अस्पताल में महिलाओं को कैंसर के प्रति किया गया जागरूक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.