बांग्लादेश में भूकंप के झटके, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए कंपन
Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार को बांग्लादेश में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था, लेकिन यह भारतीय सीमा के बहुत करीब था, खासकर मेघालय के।
भारतीय समयानुसार सुबह 11:49 बजे आए इस भूकंप से मेघालय के साथ-साथ त्रिपुरा, असम और मिजोरम में भी धरती हिल गई। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में स्थिति सामान्य है।
क्यों आते हैं भूकंप
हमारी पृथ्वी की सतह के नीचे सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स हैं, जो लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा निकलती है, जिससे धरती पर भूकंप आता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत का लगभग 59% हिस्सा भूकंप के प्रति संवेदनशील है। देश को भूकंप के जोखिम के हिसाब से चार जोन में बांटा गया है जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5।
जोन-5: सबसे ज्यादा संवेदनशील, जैसे हिमालयी क्षेत्र।
जोन-4: दिल्ली जैसे इलाके, जहां 7 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर बड़ी तबाही हो सकती है।
जोन-2: सबसे कम संवेदनशील।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता
4.0 – 4.9: घर का सामान गिर सकता है।
5.0 – 5.9: भारी सामान और फर्नीचर भी हिलने लगते हैं।
6.0 – 6.9: इमारतों में दरार आ सकती है।
7.0 – 7.9: इमारतें गिर सकती हैं।
8.0 – 8.9: सुनामी का खतरा होता है।
9.0 या ज्यादा: सबसे भीषण तबाही होती है।
Also Read: Varanasi News: कचहरी में अधिवक्ताओं का धरना, राज्य स्तर पर समर्थन और चर्चा तेज

