पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सोमवार, 22 सितंबर से जीएसटी 2.0 लागू होने जा रहा है, जिसे उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव का नाम दिया। यह बदलाव नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होगा और इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। इसी के साथ देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने बताया कि कल सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे, जिससे आम लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
VIDEO | Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) says, "To achieve the goal of a 'Viksit Bharat' (Developed India), we must follow the path of 'Atmanirbharta' (self-reliance), and a significant responsibility to make India self-reliant lies with our MSMEs. Whatever the people… pic.twitter.com/lVBJ1ChL4V
— Press Trust of India (@PTI_News) September 21, 2025
जीएसटी 2.0 से सबको मिलेगा फायदा
पीएम मोदी ने कहा कि इस ‘बचत उत्सव’ से हर वर्ग को फायदा होगा। गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, दुकानदार, व्यापारी और उद्यमी, सभी की बचत बढ़ेगी और वे अपनी पसंद की चीजें और आसानी से खरीद पाएंगे। उन्होंने कहा, त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा।
यह बदलाव भारत की विकास दर को बढ़ाने में मदद करेगा, कारोबार को आसान बनाएगा और देश के हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का मौका देगा। प्रधानमंत्री ने देश के सभी लोगों को इस ऐतिहासिक बदलाव की बधाई दी और कहा कि यह भारत की विकास गाथा को और गति देगा।
Also Read: Etawah News: लायन सफारी में पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

