Varanasi News: वकील-पुलिस विवाद पर कमिश्नर की अध्यक्षता में अहम बैठक, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Varanasi News: जिले में वकीलों और पुलिस के बीच हाल ही में हुए विवाद को लेकर रविवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन ने अहम बैठक आयोजित की। बैठक में विवाद के संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

मामलों पर कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की जाएगी

बैठक में यह तय किया गया कि दारोगा पिटाई मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल जिन वकीलों पर केस दर्ज है, उनके मामलों पर कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने वकीलों और पुलिस दोनों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि विवाद के जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी है।

पुलिस और वकील समुदाय दोनों की भागीदारी से उम्मीद जताई जा रही है कि वाराणसी में वकील-पुलिस विवाद का संतुलित और निष्पक्ष समाधान निकलेगा, जिससे कानूनी पेशेवरों और आम नागरिकों का विश्वास कायम रहेगा।

रिपोर्ट- संतोष पाण्डेय

Also Read: Lucknow News: अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जानें पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.