कैटरीना कैफ ने दी खुशखबरी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए विक्की कौशल संग शेयर की तस्वीर

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ आखिरकार माँ बनने वाली हैं। शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद, कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपने पति विक्की कौशल के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस तस्वीर में कैटरीना अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस और बॉलीवुड सितारों की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। फैंस ने उन्हें ‘सबसे खूबसूरत माँ-टू-बी’ बताया, तो वहीं इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी इस खूबसूरत कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Katrina Kaif pregnancy

कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में एक भव्य शादी की थी। तब से ही उनके फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह प्यारा कपल अपने जीवन के एक नए और बेहद खास सफर की शुरुआत करने जा रहा है। कैटरीना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ, अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय शुरू करने की राह पर।

Also Read: गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा महायोगी गुरु गोरखनाथ हवाई अड्डा, लगेगी प्रतिमा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.