ओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: कर्नाटक के कारवार जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां के यल्लापुर में एक बाइक सवार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे वह सामने से आ रही बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका फुटेज सामने आया है।

यह हादसा 21 सितंबर को एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 37 साल के चंद्रशेखर सोम गौड़ा अपनी बाइक से एक गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही KSRTC की बस से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रशेखर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उनकी बाइक पूरी तरह से बिखर गई।

बताया जा रहा है कि बस कारवार से सिंदनूर जा रही थी। टक्कर इतनी अचानक हुई कि बस ड्राइवर को संभलने का मौका ही नहीं मिला। फिलहाल, यल्लापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Balrampur News: सीएचसी शिवपुरा बना बीमारियों का अड्डा, खुले में फेंका जा रहा मेडिकल बायो-वेस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.