खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA ने दर्ज किया नया केस, भारत के खिलाफ बना रहा था नया नक्शा

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत ने खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) और उसके आतंकी प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पन्नू के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब पन्नू ने भारत के खिलाफ एक विवादित नक्शा जारी किया, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को भारत से अलग दिखाया गया था।

शहीद जत्था नाम का ग्रुप भी बनाया

एनआईए की जांच में सामने आया है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस ने भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए शहीद जत्था नाम से एक नया ग्रुप भी बनाया है। एनआईए ने इस मामले में बीएनएस 2023 की धारा 61(2) और यूएपीए की धारा 10 व 13 के तहत केस दर्ज किया है। अब एजेंसी इस साजिश में शामिल अन्य लोगों और उनके पूरे नेटवर्क की जांच करेगी।

कनाडा में पन्नू का करीबी गिरफ्तार

इस बीच, कनाडा में पन्नू के एक करीबी सहयोगी इंद्रजीत सिंह गोसल की गिरफ्तारी हुई है। गोसल को पन्नू का दाहिना हाथ माना जाता था। गोसल की गिरफ्तारी इस बात का साफ संकेत है कि भारत ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read: कानपुर में बनेगा प्रदेश का पहला कार्डिएक ट्रांसप्लांट सेंटर, मिलेगा जीवन बचाने का नया विकल्प

Get real time updates directly on you device, subscribe now.