पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लखनऊ की टीम रवाना, सांसद संजय सिंह ने किया हौसला अफजाई

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लखनऊ से एक टीम रवाना होगी। इस टीम ने आज सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने टीम को इस नेक पहल के लिए बधाई दी और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

सांसद संजय सिंह ने बताया कि वह खुद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में 8 दिनों तक रहे और वहां के लोगों का दर्द महसूस किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने किसानों की खेती-बाड़ी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और उनके पास अब कुछ नहीं बचा है।

संजय सिंह ने पंजाब के लोगों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी वे किसी के सामने हाथ नहीं फैला रहे हैं। वे सर उठाकर कहते हैं कि जो ऊपर वाले ने किया है, वह ठीक किया है और यह हमारे भले के लिए होगा। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की यही हिम्मत और जज्बा पूरी दुनिया में मशहूर है।

टीम लखनऊ के सदस्यों ने सांसद संजय सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं, सांसद ने टीम को हौसला देते हुए कहा, “आप लोग जो काम कर रहे हैं, यह बहुत ऊंचा काम है।”

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मथुरा दौरा: वृंदावन में श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजी सड़कें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.