फारूक अब्दुल्ला ने लेह हिंसा पर जताई चिंता, केंद्र से की बातचीत की अपील

Sandesh Wahak Digital Desk: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने लद्दाख के लोगों से बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की है। उनका यह बयान लेह में हुई हिंसक झड़प के एक दिन बाद आया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 80 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए, अब्दुल्ला ने कहा, लद्दाख एक बेहद संवेदनशील इलाका है। चीन हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा किए हुए है और घात लगाकर बैठा है। ऐसे में ज़रूरी है कि सरकार जल्द से जल्द बातचीत करके लोगों की मांगों को सुलझाए।

सोनम वांगचुक का किया बचाव

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस हिंसा के लिए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जिम्मेदार हैं, जैसा कि सरकार आरोप लगा रही है, तो फारूक अब्दुल्ला ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने हमेशा गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखी है। अब्दुल्ला ने कहा, अब युवाओं ने उन्हें दरकिनार कर दिया है, इसलिए वे हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब भाजपा चुनाव हार गई, तो उन्होंने सुरक्षा कानून लागू कर दिए और लोगों को जेलों में डाल दिया। अब वे सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे जितना ज़्यादा ताक़त का इस्तेमाल करेंगे, खतरा उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह बल प्रयोग न करे और तुरंत बातचीत शुरू करे।

Also Read: बलिया के BJP नेता और कर्मचारी की जयपुर में हत्या, साइबर ठगों ने रची साजिश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.