Big Bash League से जुड़े रविचंद्रन अश्विन, इस टीम से हुआ ऐतिहासिक करार

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आएंगे।

सिडनी थंडर फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें साइन कर लिया है, जिससे वह BBL में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे।

39 वर्षीय अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद उनके विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया।

BBL 2024-25 का आयोजन 7 दिसंबर से 25 जनवरी तक होना है, जिसमें अश्विन दूसरे हाफ (14 दिसंबर से) में सिडनी थंडर से जुड़ेंगे।

Big Bash League

अश्विन ने कहा – डेविड वॉर्नर के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं

अश्विन ने कहा:

“सिडनी थंडर मेरे उपयोग को लेकर शुरू से स्पष्ट थी। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही और हम मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहमत हैं।

मुझे डेविड वॉर्नर का खेल हमेशा पसंद रहा है। टीम के लिए प्रदर्शन करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”

थंडर मैनेजमेंट का दावा – BBL इतिहास का सबसे बड़ा करार

सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने अश्विन के जुड़ाव को BBL के इतिहास में “सबसे बड़ा करार” बताया। उन्होंने कहा:

“यह BBL के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ा करार है। अश्विन न केवल भारत के दिग्गज खिलाड़ी हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक आइकॉन हैं।

उनकी प्रतिस्पर्धी मानसिकता और अनुभव टीम के लिए बेहद फायदेमंद होगा।”

बीबीएल में पहले भी खेले हैं भारत में जन्में खिलाड़ी, लेकिन…

हालांकि, अश्विन पहले भारतीय एक्टिव इंटरनेशनल पुरुष खिलाड़ी होंगे जो BBL में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी जैसे खिलाड़ी BBL में खेल चुके हैं, लेकिन वे भारत छोड़कर विदेशी नागरिक बन चुके थे।

BCCI नियमों के तहत अब खेल सकते हैं विदेशी लीग

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी सक्रिय भारतीय क्रिकेटर विदेशी लीग में नहीं खेल सकता, जब तक वह बीसीसीआई के अंतर्गत हो (जैसे टीम इंडिया या आईपीएल)।

अश्विन के रिटायरमेंट के बाद अब वह अंतरराष्ट्रीय लीग्स में भाग ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अश्विन इससे पहले आईएलटी20 लीग की नीलामी में भी शामिल हो चुके हैं और संभव है कि वह BBL से पहले किसी अन्य विदेशी लीग में भी खेलते नजर आएं।

Also Read: Asia Cup 2025: खिताब जीतने वाली टीम को कितना मिलेगा पैसा? जानें प्राइज मनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.