लड़कियों के यौन शोषण मामले में चैतन्यानंद का जांच में सहयोग से इनकार, एयर होस्टेस की तस्वीरें बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: लड़कियों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद सरस्वती जांच में दिल्ली पुलिस का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बाबा का व्यवहार बेहद चौंकाने वाला है। वह अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है।
जांच में बाबा के फोन से कुछ ऐसी चीजें मिली हैं, जिनसे उसके निजी जीवन को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस को उसके पास से एयर होस्टेस की कई तस्वीरें मिली हैं। ये तस्वीरें बाबा ने खुद उन लड़कियों के साथ खिंचवाई थीं। इसके अलावा, कुछ तस्वीरें लड़कियों के मोबाइल डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) के स्क्रीनशॉट हैं, जिन्हें बाबा ने अपने पास रखा हुआ था।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में बाबा गोलमोल जवाब दे रहा था, लेकिन जब पुलिस ने उसके सामने उसके खिलाफ मौजूद ठोस सबूत रखे और सख्ती से सवाल पूछे, तब जाकर उसने कुछ बोलना शुरू किया। हालांकि, उसके बयान में लगातार विरोधाभास नज़र आ रहा है।
दो महिला सहयोगियों से आमना-सामना
पुलिस इस मामले में बाबा के अपराधों को और पुख्ता करने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है और उन्हें बाबा से आमना-सामना करवाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इन महिला सहयोगियों से पूछताछ में बाबा के और भी खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को बाबा चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।
Also Read: Lucknow News: राजभवन से निकली स्वच्छता बाइक रैली, नागरिकों को दिया नशामुक्त भारत का संदेश

