दीपिका-फराह की अनबन की अफवाहें झूठी, फराह खान ने खुद आकर दी सफाई
Sandesh Wahak Digital Desk: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता फराह खान के बीच अनबन की खबरें तेज़ी से फैल रही थीं। इन अफवाहों को तब हवा मिली जब कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, और तो और दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी फराह को अनफॉलो कर दिया है।
मामले को और तूल तब मिला जब फराह खान अपने व्लॉग्स में दीपिका के 8 घंटे की शूटिंग डिमांड को लेकर कथित तौर पर चुटकी लेती दिखीं। हालांकि, अब खुद फराह खान ने सामने आकर इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि उनके बीच कोई अनबन नहीं है।
अनबन की इन तमाम चर्चाओं के बीच फराह खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सीधा कमेंट करते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा, क्या बकवास लिख रहे हो, कृपया कोई और काम ढूंढो। फराह की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह इन अफवाहों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रही हैं और उन्होंने इन्हें पूरी तरह से झूठ करार दिया है।

8 घंटे की शिफ्ट पर तंज और रिश्ते की बुनियाद
अफवाहों का एक बड़ा कारण दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट से जुड़ी खबरें थीं। खबरें थीं कि दीपिका ने फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ और कुछ समय पहले ‘कल्कि 2898 एडी’ इसलिए छोड़ दी क्योंकि वह 8 घंटे से ज़्यादा काम नहीं करना चाहती थीं। फराह ने अपने एक व्लॉग में राधिका मदान से पूछा था, मुझे लगता है आपकी 8 घंटे की शिफ्ट नहीं थी? जिसके जवाब में राधिका ने कहा था, 56 घंटे बिना रुके। इस पर फराह ने तंज कसते हुए कहा था, ऐसे तपके ही तो सोना बनता है।
हालांकि, दीपिका और फराह का रिश्ता बेहद खास है। फराह ने ही अपनी सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम (2007) से शाहरुख खान के साथ दीपिका को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके बाद दोनों ने हैप्पी न्यू ईयर (2014) में भी साथ काम किया, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
Also Read: UP में PGT भर्ती एग्जाम चौथी बार स्थगित, 4.5 लाख अभ्यर्थी परेशान

