बच्चों की मौत पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पूरे मध्य प्रदेश में बैन

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस दुखद हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ को पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने का बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा, छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सिरप बनाने वाली फैक्ट्री तमिलनाडु के कांचीपुरम में है, इसलिए राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जाँच के लिए कहा था।

आज सुबह जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी, लेकिन अब राज्य स्तर पर भी इस मामले में जाँच के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने दोहराया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की जाँच जारी

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य परिवार कल्याण और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लगभग 12 प्रकार की दवाइयों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए हैं।

Also Read: चुनाव आयोग की टीम का पटना में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों ने की छठ पर्व के बाद कम चरणों में मतदान कराने की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.