संजू सैमसन छोड़ सकते हैं राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव संभव
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीज़न से पहले राजस्थान रॉयल्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
टीम के कप्तान संजू सैमसन ने फ्रेंचाइज़ी प्रबंधन को टीम छोड़ने की इच्छा जताई है। क्रिकेट जगत में यह खबर जोर पकड़ चुकी है और इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि अब राजस्थान की कमान कौन संभालेगा।

यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है कप्तानी का मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम में बनाए रखने के लिए कप्तानी ऑफर किया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर संजू सैमसन टीम छोड़ते हैं तो 2026 से जायसवाल नए कप्तान बन सकते हैं।
ध्रुव जुरेल भी छोड़ सकते हैं RR
खबर यह भी है कि टीम के उभरते विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं।
हालांकि, उनके जाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। जुरेल ने IPL 2024 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था।
इन टीमों की नजर संजू सैमसन पर
संजू सैमसन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) दिलचस्पी दिखा सकती हैं।
माना जा रहा है कि संजू या तो ट्रेड के जरिए टीम बदल सकते हैं या फिर ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबा सफर
संजू सैमसन 2013 से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। 2018 से वह टीम के नियमित कप्तान रहे हैं।
उन्होंने अब तक IPL में 177 मैच खेलकर 4,704 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वह IPL के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं।
कब होगा IPL 2026 का ऑक्शन?
-
मिनी ऑक्शन की संभावित तारीख: 13-15 दिसंबर 2025।
-
रिटेंशन लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख: 15 नवंबर।
-
इस बार ऑक्शन छोटा होगा क्योंकि 2025 में मेगा ऑक्शन हो चुका है।
Also Read: शुभमन गिल को जबरदस्ती बनाया गया ODI कप्तान? पूर्व क्रिकेटर के दावे से मचा हड़कंप

