UP News: शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, माध्यमिक विद्यालयों के 1641 शिक्षकों का होगा ऑफलाइन तबादला
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने लगभग 1641 शिक्षकों के ऑफलाइन तबादले को मंजूरी दे दी है, जिससे पिछले जून से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।
शिक्षकों का एक समूह तबादलों की मांग को लेकर हाल ही में मंत्री आवास के सामने आंदोलन भी कर चुका था। शासन के इस निर्णय को शिक्षकों के दबाव और लंबे इंतजार के बाद लिया गया महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

Also Read: CM योगी का ग्रामीण अर्थव्यस्था पर फोकस, 199 करोड़ की कृषि विकास योजनाओं को हरी झंडी

