Lucknow News: अब किसी देश की हिम्मत नहीं कि वह भारत से दादागिरी कर सके: राजनाथ सिंह

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश को अपनी रक्षा जरूरतों के लिए लगभग 65 से 70 प्रतिशत उपकरणों का आयात करना पड़ता था, लेकिन अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज भारत अपनी ज़मीन पर ही लगभग 65 प्रतिशत रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है।

अब किसी देश की हिम्मत नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बदलाव देश की सामरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने गर्व के साथ कहा, “अब किसी देश की हिम्मत नहीं कि वह भारत से दादागिरी कर सके।” दरअसल रक्षामंत्री शुक्रवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शहर के 500 से अधिक कारोबारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की।

Lucknow News: अब किसी देश की हिम्मत नहीं कि वह भारत से दादागिरी कर सके: राजनाथ सिंह

दिवाली मिलन समारोह में होंगे शामिल

जिसके बाद शाम को राजनाथ सिंह गोमतीनगर विस्तार स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के दिवाली मिलन समारोह में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विद्यार्थियों से संवाद का अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर रक्षामंत्री शिक्षा, सेवा और सामाजिक मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे।

 

Also Read: लखनऊ के BBD थाना प्रभारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.