सोनभद्र: जादू टोना के शक में दो युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहरा ग्राम पंचायत के देवखर टोला में जादू टोना (अंधविश्वास) की आशंका के चलते दो युवकों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। आरोपितों ने युवकों के हाथ-पैर बांधकर पिटाई की।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

घटना के अगले दिन, इस पिटाई से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ओबरा, हर्ष पांडेय ने बताया कि इस मामले में देवखर टोला निवासी लल्लू, उसके पुत्र और दामाद के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों पर मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना वे स्वयं कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Also Read: बिहार चुनाव: बलिया के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया, ड्राइवर संग बेतिया में बीयर के साथ गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.