दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से स्लीपर बस में लगी आग, 2 की मौत, 10 यात्री झुलसे
Sandesh Wahak Digital Desk: मंगलवार सुबह दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गई, जिसके कारण बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
हादसा जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, ये मजदूर टोडी स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। रास्ते में बस का ऊपरी हिस्सा लापरवाही से हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गया। करंट लगते ही बस में आग भड़क उठी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
5 झुलसे मजदूरों को SMS अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। राहत दल ने आग पर काबू पाने के बाद घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से झुलसे 5 मजदूरों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) रेफर कर दिया गया है।
इस घटना पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए लिखा, जयपुर के मनोहरपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक स्लीपर बस में आग लगने से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु हो जाने व कई लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बस इतनी ऊंची क्यों थी या हाईटेंशन लाइन इतनी नीची क्यों थी, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।
Also Read: शाहजहाँपुर मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी ने तिमारदार महिला के साथ बाथरूम में किया दुष्कर्म

