अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव पर किया बड़ा दावा, बोले- नीतीश कुमार ‘चुनावी दूल्हा’, सीएम नहीं बनेंगे

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में बड़ा दावा किया है कि राज्य “बदलाव मांग रहा है”। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।

गाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “नीतीश कुमार बीजेपी के ‘दूल्हा’ जरूर हैं, लेकिन वह केवल ‘चुनावी दूल्हा’ हैं।” उन्होंने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी मुख्यमंत्री कोई और बना।

सपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री (PM) बना रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार केवल चुनावी चेहरा हैं और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह टिप्पणी बिहार में विपक्षी दलों के उन लगातार दावों को मजबूती देती है कि NDA जीत के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद नहीं देगी।

अन्य महत्वपूर्ण टिप्पणियां

तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि PM और बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं है, अखिलेश यादव ने कहा कि “वैकेंसी जनता बनाती है।”

सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका समय-समय पर भारत को आईना दिखा रहा है और चीन से समझौता कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह बताने को तैयार नहीं है कि चीन ने भारत की कितनी ज़मीन छीन ली है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री को ‘किलर’ कहे जाने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने देश के 12 राज्यों में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कहा कि उन्होंने इसके ख़िलाफ़ संघर्ष किया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने और भेदभाव के साथ काम करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि बीजेपी के लोग इसमें भी घोटाला करना चाहते हैं।

Also Read: PM मोदी ने RJD-कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, बोले- कट्टा, क्रूरता, कुशासन और करप्शन से है इनकी पहचान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.