सोनभद्र: मंत्री संजीव कुमार गोंड से कहासुनी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो सीज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री और ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड के साथ सोनभद्र में चोपन बैरियर के पास गुरुवार रात कुछ लोगों द्वारा कहासुनी का मामला सामने आया है। स्थानीय तौर पर यह भी चर्चा है कि इस दौरान हाथापाई का प्रयास भी किया गया था।

मंत्री संजीव कुमार गोंड रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे थे। चोपन बैरियर के पास उनकी गाड़ी को एक स्कॉर्पियो ने ओवरटेक किया, जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मंत्री के वाहन को रोककर उनसे कहासुनी शुरू कर दी। बात बढ़ने पर मंत्री की ओर से चोपन थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को तत्काल सीज कर दिया है, और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का आधिकारिक बयान

हालांकि चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से स्पष्ट इनकार किया है, लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकार (CO) नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।

सीओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि “जिला पंचायत सदस्य के पति ने गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर विवाद किया था। इस पर गाड़ी सीज कर दी गई है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।” चर्चा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपित भाजपा का ही एक स्थानीय नेता है।

Also Read: यूपी में पहली बार 22 देशों के 48 राजदूतों का संगम: निवेश आकर्षित करने लखनऊ पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.