Siddharthnagar News: पूर्व विधायक के नफरती भाषण पर यूपी में सियासी उबाल, 15 नवंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो सपा करेगी प्रदेशव्यापी जन आंदोलन

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में हियुवा (हिन्दू युवा वाहिनी) के नेता और डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिए गए एक कथित नफरती भाषण को लेकर राजनीतिक उबाल और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने चेतावनी दी है कि यदि 15 नवंबर 2025 तक पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा पूर्व विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले से लेकर पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

Raghavendra Pratap Singh

गंदी ज़हनियत से नफरती भाषण का आरोप

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 16 अक्टूबर, 2025 को डुमरियागंज के ग्राम धनखरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसलमानों की बहन-बेटियों के ख़िलाफ़ गंदी ज़हनियत से नफ़रती भाषण दिया।

Raghavendra Pratap Singh

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व विधायक ने कथित तौर पर मुस्लिम लड़कियों को अपहरण करने के लिए हिंदू समाज के लड़कों को उकसाते हुए कहा, हिन्दू लड़के 10 भी मुस्लिम लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण करके लाएंगे तो उनको संरक्षण देने व उनके रहने, खाने व नौकरी का प्रबंध हम करेंगे।

Raghavendra Pratap Singh

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राघवेंद्र प्रताप सिंह मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करने के लिए भी हिन्दू लड़कों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे मुस्लिम समाज में भय व्याप्त है और उनकी धार्मिक आस्था आहत हुई है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य दोनों समुदायों में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने और अल्पसंख्यकों को काटने व मसलने की धमकी देने जैसा है, जिस पर तुरंत लगाम लगनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि पूर्व विधायक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो होने वाले बड़े आंदोलन की सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम? जानिए लिस्ट में कहां है भारत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.