दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात उन्हें दुलारचंद यादव मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुलारचंद यादव की हत्या 30 अक्टूबर को पटना के मोकामा क्षेत्र में हुई थी। यादव उस समय जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान हुई आपसी झड़प में यादव की मौत हो गई थी। दुलारचंद के समर्थकों ने इस हत्या के लिए सीधे तौर पर अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया था। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिलाधिकारी के साथ देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अनंत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

एसएसपी ने बताया, पुलिस ने दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यादव की मौत कठोर और कुंद वस्तु से हृदय और फेफड़ों को चोट पहुँचने के कारण हुई है, जिससे हृदय गति रुक गई। एसएसपी ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है। जाँच में यह भी पाया गया है कि घटना के समय ये तीनों आरोपी मौके पर मौजूद थे।

Anant Singh arrested

अनंत सिंह पर अन्य मुकदमे

अनंत सिंह का नाम हत्या से संबंधित चार प्राथमिकी (FIR) में से एक में शामिल है। इसके अलावा, उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है, क्योंकि उनके बड़े काफिले के साथ घूमने के मामले सामने आए थे।

चुनाव आयोग का कड़ा रुख: इस बीच, चुनाव आयोग ने मोकामा में प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के तबादले और तीन अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।

Also Read: ‘नायब तहसीलदार पर तेजाब फेंक दूंगी…’, संत कबीर नगर में महिला ने दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.