PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे काशी, CM योगी ने किया स्वागत; बरेका में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार शाम को काशी (वाराणसी) पहुँच गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला वाया रोड बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) के लिए रवाना हुआ, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बरेका पहुंचने के रास्ते में, खासकर मंडुआडीह चौराहे पर, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने ढोल-नगाड़ों के बीच उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की।

बनारस स्टेशन से आगे निकलते समय काशीवासियों ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। जवाब में, पीएम मोदी ने अपनी कार के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बरेका पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया।

बरेका में अहम बैठक

बरेका पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने तत्काल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू कर दी। यह बैठक शाम 6 बजे से 7 बजे तक निर्धारित थी। इसमें शहर में चल रहे विकास परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ संगठन और आगामी चुनावों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी शनिवार को भी काशी में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना शामिल है।

Also Read: Land Scam: लालू यादव की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी रिश्वत के बदले जमीन घोटाला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.