गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की अमेरिका में एंट्री पर बैन! ट्रंप प्रशासन ने बदली वीजा नीति
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप डायबिटीज, कैंसर या मोटापे जैसी किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो यह ख़बर आपके लिए जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर वीजा नीति में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके चलते अब इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को अमेरिकी वीजा देने से इनकार किया जा सकता है।
किन बीमारियों पर लटकी तलवार
ट्रंप सरकार की ओर से गुरुवार को जारी किए गए निर्देश के अनुसार, अब वीज़ा आवेदन पर इन स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, डायबिटीज। मोटापा (Obesity), न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएँ।
KFF हेल्थ न्यूज के मुताबिक, संबंधित विभाग को लगता है कि इन बीमारियों से ग्रसित विदेशी नागरिक अमेरिकी संसाधनों पर बोझ बन सकते हैं और इससे अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। इसीलिए अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को ये नए दिशानिर्देश केबल के ज़रिए भेजे गए हैं।
Also Read: Lucknow News: आजम खान एक और केस में बरी, RSS से जुड़ा था मामला

