लाल किले के पास कार धमाके की जांच तेज, CCTV फुटेज से मिली संदिग्ध i20 कार की अहम जानकारी
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी जाँच तेज़ कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर धमाके से जुड़ी संदिग्ध सफेद रंग की आई-20 कार की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि संदिग्ध आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लाल किले की पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी। यह कार लगभग तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकल गई। उस वक्त इलाके में भारी भीड़ मौजूद थी।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कार पार्किंग में किसने लगाई, कार में कौन-कौन मौजूद था, और बाद में इसे कौन लेकर गया। जाँच दल यह भी पता लगा रहा है कि कार कहाँ से आई और किस रास्ते से लाल किले तक पहुँची। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया, फुटेज में संदिग्ध अकेला दिखाई दे रहा है। दरियागंज जाने वाले रास्ते की भी जाँच की जा रही है। पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ की जाएगी।
Bad News High Alert in Delhi
दिल्ली के चाँदनी चौक में कार में हुआ धमाका.. ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है।
हे भोलेनाथ रक्षा करना। #Delhicarblast pic.twitter.com/crVcijh5gG pic.twitter.com/a1g8YSpiVU— जानकी (@JAANKI_UP) November 10, 2025
UAPA और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आसपास की सड़कों और टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि वाहन के पूरे रास्ते का पता लगाया जा सके। इस मामले में यूएपीए (UAPA) की धाराओं 16 और 18, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है।
सुरक्षा के लिहाज़ से, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जाँच कर रहे हैं और विस्फोट से पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश जारी है।
Also Read: दिल्ली में धमाके के बाद लाल किला 3 दिन के लिए बंद, पूरे शहर में हाई अलर्ट

