देहरादून में IT का बड़ा एक्शन: बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयकर विभाग (Income Tax Department) की इंवेस्टिगेशन विंग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर के बड़े बिल्डरों और शराब कारोबारियों के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करोड़ों रुपए के अघोषित ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की गई है।
इन कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ताल
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग शहर के कई बड़े और चर्चित कारोबारियों के घर, दफ्तर और अन्य संबंधित ठिकानों पर सघन तलाशी ले रहा है। प्रमुख रूप से जिन कारोबारियों के ठिकानों पर जांच चल रही है, वे निम्नलिखित हैं:
बिल्डर: राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा और इंदर खत्री।
शराब कारोबारी: कमल अरोड़ा और प्रदीप वालिया।
शिक्षाविद: कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता।
जांच का दायरा और बरामदगी
आयकर विभाग की टीमें शहर के मुख्य रूप से एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड पर स्थित इन कारोबारियों के ठिकानों पर मौजूद हैं।
एजेंसियां बड़ी संख्या में दस्तावेजों (Document) और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को खंगाल रही हैं। यह छापेमारी इनकम टैक्स चोरी के मामलों से जुड़ी हुई है और इसके देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।
Also Read: रायबरेली में परिवहन विभाग की अवैध वसूली: STF ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, ARTO समेत दो पर FIR दर्ज

