जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तुर्किये का सैन्य मालवाहक विमान, 20 जवान शहीद

Sandesh Wahak Digital Desk: तुर्किये सेना को एक बड़ा झटका लगा है। तुर्किये के रक्षा मंत्री यासर गुलर ने दुखद घोषणा की कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक सैन्य मालवाहक विमान में सवार सभी 20 कर्मियों की मौत हो गई है। यह विमान तुर्किये वायु सेना का सी-130 मालवाहक विमान था, जो मंगलवार को अज़रबैजान से उड़ान भरने के बाद तुर्किये लौट रहा था, तभी यह जॉर्जिया के सिघनागी नगरपालिका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रक्षा मंत्री यासर गुलर ने कहा, हमारे वीर साथी 11 नवंबर को शहीद हो गए, जब हमारा सी-130 सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया-अज़रबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सी-130 विमान अज़रबैजान से तुर्किये लौट रहा था। मंत्रालय ने बताया कि जॉर्जियाई अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में 20 लोग ही सवार थे, जिनकी मौत हो गई।

राष्ट्रपति एर्दोहन ने दी श्रद्धांजलि

यह दुर्घटना तुर्किये के सैन्य बेड़े के लिए एक चिंता का विषय है। यह सी-130 विमान अमेरिकी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया था और यह 1964 से ही तुर्किये एयर फोर्स के बेड़े का हिस्सा रहा है। तुर्किये अभी भी 19 सी-130ई और सी-130बी हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट का संचालन करता है। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोहन ने राजधानी अंकारा में एक कार्यक्रम के दौरान इस हादसे में शहीद हुए सभी 20 सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Also Read: UP Corruption: घोटालों में खूब सुर्खियां बटोर रहे अधिकांश जिलों के बीएसए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.