सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, हथियार बरामद, बस्तर संभाग में जारी है अभियान

Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

एसपी किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम सुबह भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में गश्त कर रही थी। सुरक्षा बलों की टीम को क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था।

गश्त के दौरान ही नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं। एसपी ने बताया कि फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान अभी भी जारी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को दर्शाती है। हाल ही में बीजापुर जिले में भी सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया था।

Also Read:IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.