CM Yogi ने समाजसेवी के.एस. ऐबट को किया सम्मानित, 556वें प्रकाशोत्सव पर मिली पहचान
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मशहूर समाजसेवी और बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त एजीएम कृपाल सिंह ऐबट (के.एस. ऐबट) को उनकी 54 वर्षों की निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया।
सम्मान समारोह और अवसर
मुख्यमंत्री ने गुरुनानकदेव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया। यह धार्मिक दीवान का आयोजन गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा नाका हिंडोला द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृपाल सिंह ऐबट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कृपाल सिंह ऐबट को यह सम्मान उनकी संस्था ‘श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी लखनऊ’ के माध्यम से विगत 54 वर्षों से की जा रही समाज सेवा के लिए दिया गया। कृपाल सिंह ऐबट वर्तमान में इस सोसाइटी के चेयरमैन भी हैं।
मुख्यमंत्री का संदेश
इस शुभ अवसर पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 556वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें गुरुनानकदेव जी के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने और समाजसेवी कृपाल सिंह ऐबट जैसे महानुभावों को सम्मानित करने का अवसर मिला।
कृपाल सिंह ऐबट आलमबाग स्थित आदर्श कॉलोनी, समर विहार के निवासी हैं।

