लखनऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्वी जोन क्राइम/सर्विलांस टीम और थाना गाजीपुर पुलिस (लखनऊ) की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपी कई जिलों में सक्रिय रहकर वारदातें करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से छीनी गई पीली धातु की चेन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
गली में महिला की चेन खींचकर हुई थी वारदात
7 अक्टूबर 2025 को इंदिरानगर सेक्टर-23 में रहने वाली सरिता जैन की चेन उस समय छीन ली गई थी, जब वह आम्रपाली चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहीं थीं।
पीड़िता के पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के आधार पर मुकदमा संख्या 350/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना गाजीपुर में दर्ज किया गया।
सीसीटीवी-सर्विलांस से मिला सुराग
क्राइम और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की गई।
मुखबिर की सूचना और फुटेज के आधार पर 16 नवंबर 2025 को अयोध्या रोड पॉलिटेक्निक चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार में आते दिखे।
पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
शिवम सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी खीरो, रायबरेली।
-
पिंटू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवा, बाराबंकी।
दोनों के पास से-
-
छीनी गई चेन
-
हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP32NT8832) बरामद की गई।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब एक माह पहले आम्रपाली चौराहे के पास एक महिला की चेन झपटी थी।
बरामद चेन बेचने के उद्देश्य से वे लखनऊ आए थे, लेकिन बिक्री न हो पाने पर लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया
शिवम सिंह के खिलाफ लखनऊ व रायबरेली में चोरी, लूट, छेड़छाड़ और धमकी से जुड़े 6 मुकदमे दर्ज हैं। पिंटू यादव के खिलाफ बाराबंकी में 1 मुकदमा दर्ज है। अन्य जिलों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
अनावरण किया गया मुकदमा
-
मुकदमा संख्या 350/25, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थाना गाजीपुर टीम:
उ०नि० आनंद कुमार, उ०नि० राजमणि यादव, उ०नि० मनोज कुमार, हे०का० अशोक कुमार यादव, हे०का० बालकुश यादव, का० आमिर, का० रोहित कुमार वर्मा
क्राइम टीम पूर्वी जोन:
उ०नि० अमरनाथ चौरसिया, हे०का० संदीप पांडेय, हे०का० अमित कुमार, का० तरनजीत सिंह, का० शिवानंद खरवार, का० प्रदीप कुमार, का० विमल चंद्र
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

