बिहार की नई सरकार का बड़ा फैसला, लालू परिवार को ’10 सर्कुलर राबड़ी आवास’ खाली करने का आदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में एनडीए (NDA) के नेतृत्व में बनी नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू परिवार के लिए एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राबड़ी देवी को 2006 से उनका पता रहा 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

आवास परिवर्तन का आदेश

जारी आदेश के अनुसार, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए अब पटना के केंद्रीय पूल का आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना चिह्नित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि “तदनुसार पूर्वादेश को विखण्डित करते हुए श्रीमती राबड़ी देवी, माननीय नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् को नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद् हेतु कर्णांकित आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया जाता है। प्रस्ताव में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।”

लालू परिवार के लिए झटका

लालू यादव और उनके परिवार का 10 सर्कुलर रोड स्थित इस आवास से गहरा जुड़ाव रहा है। यह आवास लंबे समय से बिहार की राजनीति का केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार द्वारा जारी इस आदेश को लालू परिवार के लिए एक बड़े राजनीतिक और भावनात्मक झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें अपना दशकों पुराना आवास छोड़ना होगा।

Also Read: सिद्धार्थनगर: DM ने किया पर्यटन विकास भवन का निरीक्षण, अधिकारियों के दिए निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.