बिहार डीजीपी का बड़ा ऐलान, 400 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में अब अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने न सिर्फ अपराध रोकने, बल्कि उनकी आर्थिक कमर तोड़ने की भी तैयारी कर ली है। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई शुरू होगी।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने अपराध से कमाए गए धन पर नकेल कसने के लिए 400 लोगों की पूरी फाइल तैयार कर ली है और उसे न्यायालय में सौंप दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि 1200 से 1300 लोगों को और चिह्नित किया गया है, जिनके कागजात तैयार हो रहे हैं। इनमें बड़े स्तर के भू माफिया, बालू माफिया, कुख्यात अपराधी और अवैध कारोबार में शामिल लोग हैं। इनके कागजात तैयार कर अदालत को सौंपे जाएंगे।

रोमियो पर कसेगा शिकंजा

डीजीपी विनय कुमार ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की पहल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल और कॉलेज के पास अब महिला पुलिसकर्मी गश्ती करेंगी। उन्होंने कहा,इसके लिए इसी साल 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं। इसी स्कूटी के जरिए महिला पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी लड़कियों के स्कूल-कॉलेज जाने और छुट्टी के समय गश्त करेंगी और किसी भी प्रकार के अवांछित तत्वों के खिलाफ कड़ी और निरोधात्मक कार्रवाई करेंगी।

Also Read: टेस्ट सीरीज हार के बाद भी गौतम गंभीर की नौकरी सुरक्षित? BCCI की रणनीति आई सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.