ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जोडी हेडन से की शादी, पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पहले PM बने
Sandesh Wahak Digital Desk: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार अपनी लंबे समय की पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। इस घोषणा ने एक ऐतिहासिक पहलू को भी दर्ज कर दिया है। एंथनी अल्बनीज पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पहले मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास द लॉज में हुई शादी
कपल पहली बार पाँच साल पहले मेलबर्न में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मिला था। यह निजी विवाह समारोह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास द लॉज में संपन्न हुआ। पीएम अल्बनीज ने ‘एक्स’ पर एक अंगूठी वाली इमोजी के साथ एक शब्द लिखा, “Married!”
➡️ऑस्ट्रेलिया के पीएम Anthony Albanese ने शेयर किया शादी का वीडियो#anthonyalbanese । #Australiapm pic.twitter.com/rFhT0UAm28
— Breaking Tube (@BreakingTubeX) November 29, 2025
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह में केवल परिवार और कुछ करीबी मित्र शामिल थे, जिनमें अल्बनीज का बेटा नाथन और हेडन के माता-पिता बिल और पॉलीन भी शामिल थे। शादी के बाद दोनों ने एक साझा बयान जारी किया, जिसमें कहा, हम अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच, अपनी आने वाली जिंदगी साथ बिताने का संकल्प ले काफी प्रसन्न हैं।
Also Read: ‘घरेलू क्रिकेट खेलो, वरना ऐसे ही हारोगे…’, टीम इंडिया के प्रदर्शन से निराश हुए कपिल देव

