संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘तेज रफ्तार फैसलों में ऊर्जा भरेगा ये शीतकालीन सत्र’

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार, 1 दिसंबर) से शुरू हो गया है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की 15-15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं, क्योंकि विपक्ष और सरकार दोनों प्रमुख मुद्दों पर आमने-सामने हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में हुई रिकॉर्ड वोटिंग को ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया। सत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा “यह शीतकालीन सत्र राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को ऊर्जा देगा और तेज रफ्तार फैसलों में ऊर्जा भरने का काम करेगा।”

विपक्ष के मुद्दे बनाम सरकार का एजेंडा

सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष और सरकार ने अपने-अपने एजेंडे स्पष्ट कर दिए हैं, जिससे सदन में गतिरोध की आशंका है। विपक्षी दल, जिनमें इंडिया गठबंधन के सदस्य शामिल हैं, मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आंतरिक सुरक्षा और लेबर कोड जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, सरकार चाहती है कि सदन में वंदे मातरम् जैसे विषयों पर चर्चा हो।

शीतकालीन सत्र से ठीक पहले, विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी, गौरव गोगोई, त्रुचि शिवा और प्रेम गुप्ता सहित कई अन्य नेता मौजूद थे, जहाँ सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

Also Read: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं प्रदेशभर के फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.