पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Sandesh Wahak Digital Desk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय परंपरा और सम्मान के प्रतीक स्थानों पर पहुँचे। सबसे पहले, राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

राष्ट्रपति भवन में सम्मान

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुतिन ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के गणमान्य व्यक्तियों का एक-दूसरे से परिचय कराया।

Rajghat Visit Putin

राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार शाम को 7 मंत्रियों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुँचे थे। आज उनके दौरे का सबसे अहम दिन है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच दो महत्वपूर्ण बैठकें होने वाली हैं।

Also Read: RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की, अब होम लोन होगा सस्ता, EMI में भी राहत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.